फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच महीने से अटका टीबी मरीजों का पोषण भत्ता इसी माह होगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के हजारों टीबी मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले पांच महीनों से रुका हुआ निक्षय पोषण योजना का भत्ता इसी महीने उनके बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने निक्षय पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को दूर करते हुए तत्काल भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मरीजों को बेहतर खान-पान के लिए सरकार हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि देती है। लखनऊ के 22 केंद्रों पर पंजीकृत हजारों मरीज इस राशि का इंतजार कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 से 15 दिसंबर तक जिले में कुल 23,127 टीबी रोगियों का पंजीकरण किया गया है, लेकिन पोर्टल में समस्या के कारण अगस्त से दिसंबर तक किसी को भी भत्ता नहीं मिल पाया था।
मरीजों की इस परेशानी को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद एनएचएम की प्रबंध निदेशक पिंकी जोवल ने एक हफ्ते के भीतर पोर्टल की खामियां सुधारने और भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, टीबी का इलाज छह से नौ महीने तक चलता है। दवाओं के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार अनिवार्य है। पोषण भत्ता न मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें