फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नर्सिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 07 Jun 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के भिठौली क्रॉसिंग के पास किराये के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा सेजल वर्मा ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच के लिए छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सेजल मूलरूप से लखीमपुर खीरी के गोला स्थित बेलाबोझी गांव की निवासी थी। वह लखनऊ में अपने भाई रीजल के साथ रहकर निजी इंस्टीट्यूट से नर्सिंग ओटी टेक्नीशियन की पढ़ाई कर रही थीं। पिता संदीप वर्मा ने बताया कि परीक्षा खत्म होने पर रीजल गांव चला गया था। सेजल अकेली रह रही थी। शुक्रवार शाम उन्होंने उसे फोन किया, पर कॉल नहीं उठी। उनके कहने पर साढ़ू का बेटा सेजल के कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर सेजल का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मड़ियांव पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। सेजल के मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाट्सऐप डेटा की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें