लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने कहा कि नर्सों को मरीजों की देखभाल के साथ सुविधाएं बढ़ाने के लिए सुझाव भी देने चाहिए। निदेशक संस्थान में मंगलवार से शुरू नर्सेज सप्ताह समारोह में बोल रहे थे। इसका समापन 12 को होगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एके सिंह ने कहा कि नर्सिंग संवर्ग चिकित्सा क्षेत्र का अभिन्न अंग है। प्रोफेशन में ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जित करें, जिससे आधे से ज्यादा समस्या खुद दूर कर सकें। मुख्य नर्सिंग अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाने की शुरुआत 1965 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज ने की थी। 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल, जिन्हें आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक के रूप में जाना जाता है, के सम्मान में नर्स दिवस मनाया जाता है। मौके पर नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. दीप्ति शुक्ला के साथ कामिनी कपूर और प्रीति शर्मा थीं।