फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुई कार, एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़ पलटी, नर्स की मौत

Thu, 29 Aug 2019 04:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव स्थित औरास के कोइलियाखेड़ा गांव के निकट स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क की दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पारा निवासी अल्पना त्रिवेदी (42) व चालक राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें औरास पीएचसी भेजा, जहां से राजेंद्र मौका देखकर भाग निकला। अल्पना को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि पारा के रामविहार निवासी अल्पना त्रिवेदी कन्नौज में नर्स के पद पर तैनात थीं। बुधवार दोपहर वह कार से लखनऊ आ रही थीं।

कार राजेंद्र (38) चला रहा था। औरास थानाक्षेत्र के कोइलिया खेड़ा गांव के पास आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे कार का स्टीयरिंग फेल हो गया। कार डिवाइडर से टकराई और डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में चालक व अल्पना घायल हो गए। यूपीडा के कर्मचारियों ने दोनों को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन


इस बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई। उपचार के दौरान ही चालक भाग निकला जबकि अल्पना की हालत गंभीर थी। पुलिस से जानकारी पाकर अल्पना के पति रजनीश अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा रेफर कर दिया। यहां अल्पना ने दम तोड़ दिया। (इनपुट : उन्नाव ब्यूरो)

विज्ञापन

बाइक डंपर में घुसी, मामा-भांजे घायल

वहीं मानकनगर थानाक्षेत्र में बुधवार शाम ओवर ब्रिज पर खड़े नगर निगम के पंक्चर डंपर से बेकाबू बाइक जा टकराई। हादसे में जख्मी बाइक सवार मामा-भांजे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद के मुताबिक, बुद्धेश्वर निवासी फरीन बुधवार शाम भांजे अमीन संग नहर चौराहे से घर जा रहा था।

ओवर ब्रिज पर खड़े नगर निगम के पंक्चर डंपर से बाइक जा टकराई और दोनों घायल हो गए। वही, बंथरा व हनुमान मंदिर तिराहे के बीच कानपुर रोड पर बुधवार शाम उल्टी दिशा से आ रही बाइक की टैंपो से भिड़ंत हो गई। हादसे में इलाके के राम चौरा गांव निवासी बाइक सवार शुभम व मनु टैंपो के नीचे दब गए। हादसे के बाद चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें