ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में तकनीकी खराबी के चलते बंद हुई यूनिट नंबर छह शनिवार की रात चालू कर दी गई। इससे परियोजना प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।
एनटीपीसी परियोजना में 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली पांच यूनिट स्थापित हैं। जबकि छठी यूनिट से 500 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। शुक्रवार को तकनीकी खराबी के चलते छठवीं यूनिट बंद हो गई थी।
जिससे परियोजना में 500 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया था। भीषण गर्मी में बाजरी की मांग के बीच यूनिट बंद होने से देश के कई राज्यों पर इसका असर पड़ने का अंदेशा था। लेकिन परियोजना प्रबंधन ने मरम्मत के बाद शनिवार की रात यूनिट को चालू किया। यूनिट के चालू होने से 500 मेगावाट बिजली उत्पादन फिर शुरू हो गया है।
परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया की मरम्मत के बाद यूनिट चालू की गई है। सभी यूनिटें पूरी क्षमता से चलाई जा रही है।