फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: NCERT किताबों में माड्यूल बदलने को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लखनऊ विवि में जमकर किया हंगामा

Mon, 18 Aug 2025 04:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

NCERT किताबों में माड्यूल बदलने को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने लखनऊ विवि में जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। 
विज्ञापन
NCERT किताबों में माड्यूल बदलने को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के गेट नंबर-एक पर कांग्रेस छात्र संगठन के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने NCERT किताबों में इतिहास बदलने की बात कहते हुए नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाती रही। 

विज्ञापन


इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर नोंकझोंक भी हुई। छात्रों ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के सदस्य शुभम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार मनमानी कर रही है। 


'कांग्रेस को अनावश्यक टारगेट किया जा रहा है...'

छात्र नेता शुभम ने कहा कि एनसीईआरटी द्वारा कक्षा 6 से 12 तक की किताबों में नया माड्यूल जारी किया जा रहा है। इसमें जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन को भारत विभाजन के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। कांग्रेस को ऐतिहासिक रूप से अनावश्यक टारगेट किया जा रहा है। इन लोगों ने इतिहास नहीं पढ़ा है, इसलिए इतिहास बदलने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें