फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अभेद्य होगी अयोध्या की सुरक्षा... तैनात किए जाएंगे ब्लैक कैट कमांडो, एनएसजी यूनिट की होगी स्थापना

Wed, 12 Jun 2024 03:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो तैनात किए जाएंगे। इसके लिए यही पर यूनिट की स्थापना की जाएगी। भूमि खोजी जा रही है।
विज्ञापन
रामनगरी अयोध्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अब और चुस्त किया जा रहा है। केंद्र सरकार अब यहां एनएसजी कमांडो यूनिट बनाने की तैयारी में है जिसके लिए भूमि खोजी जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से निर्णय पर मुहर लगने के बाद एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो यहां तैनात होंगे।

विज्ञापन


जिले में अब तक केंद्रीय सुरक्षा की दो व राज्य सरकार की चार सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। किसी भी वीवीआईपी दौरे पर एनएसजी कमांडो दिल्ली से बुलाए जाते हैं। राम मंदिर निर्माण के बाद जिले में अक्सर वीवीआईपी दौरा होता रहता है साथ ही हर समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। 

ये भी पढ़ें - अयोध्या में भाजपा की हार पर रार... सोशल मीडिया पर अब अयोध्या के खिलाफ तरकश के नए तीर; फोटो और वीडियो वायरल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पश्चिमी यूपी में भाजपा को फायदा न दिला सका रालोद... जयंत लेंगे ये बड़ा फैसला; इन नेताओं पर कार्रवाई तय
विज्ञापन


समय-समय पर अयोध्या आतंकियों के निशाने पर भी  रही है, जिसे देखते हुए अब यहां की सुरक्षा को और चुस्त किया जा रहा है। इसके लिए भविष्य में एनएसजी कमांडो की यूनिट यहां स्थापित करने की तैयारी है।

सूत्रों के अनुसार एनएसजी की टीम ने जिला प्रशासन से संपर्क करके भूमि चिन्हित करके उपलब्ध कराने के लिए कहा है। जिस पर तेजी से काम हो रहा है। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या में एनएसजी यूनिट खुलने की सूचना तो है, लेकिन पूरी जानकारी उन्हें नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें