फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई की मदद से मिशन 2017 फतह करेगी सपा सेना

Sat, 12 Mar 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बलवंत सिंह रामूवालिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कारागार मंत्री सरदार बलवंत सिंह रामूवालिया ने अप्रवासी भारतीयों के जरिये यूपी में समाजवादी पार्टी के मिशन-2017 की कामयाबी की रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि कनाडा और अमेरिका में यूपी एनआरआई सभा का गठन हो गया है। आधा दर्जन और देशों में जल्द इनका गठन होगा।
विज्ञापन


मॉरीशस, फिजी, त्रिनिनाद, टोबैको, सूरीनाम, गुयाना, जमैका व अन्य अफ्रीकी देशों में भी यूपी एनआरआई सभाएं बनाई जाएंगी। एनआरआई अगले विधानसभा चुनाव में सपा को जिताने के लिए खुलकर काम करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि सूबे की जिन 70 सीटों पर सिख, पंजाबी और सिंधी 15 से 55 हजार के बीच है, उनमें से सपा 55 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

रामूवालिया शनिवार को कनाडा और अमेरिका से आए हुए एनआरआई के साथ यहां अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एनआरआई के समर्थन से पंजाब में चार सीटें जीती थीं। इस तजुर्बे को वे यूपी में सपा के लिए इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भी करेंगे कनाडा व अमेरिका का दौरा

अपनी योजना बताते रामूवालिया - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कनाडा और अमेरिका समेत अन्य देशों में एनआरआई के बीच दौरा कराया जाएगा।

चार राज्यों के एनआरआई की होगी टीम
रामूवालिया ने कहा, मैंने 30 साल से लगातार पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में पंजाबी, हिंदू, सिख और सिंधी समाज के एनआरआई के लिए बहुत काम किया है। अब यूपी में एनआरआई सभाएं गठित हो रही हैं।

इन चारों राज्यों के एनआरआई के लिए एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी। इन राज्यों के एनआरआई की समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ स्थित मेरे निवास से कार्यालय संचालित होगा। इसके को-ऑर्डिनेटर नवदीप सिंह मंडीकलां होंगे।
विज्ञापन

एनआरआई की इस तरह की दिक्कतों को खत्म करेंगे

उन्होंने कहा, परेशान किया जाता है एनआरआई को - फोटो : amar ujala
रामूवालिया ने कहा कि एनआरआई को भारतीय दूतावासों में नाइंसाफी, लालफीताशाही का शिकार होना पड़ता है तो प्रदेश में जायदाद के कागजात या प्रमाणपत्र के लिए जूझना पड़ता है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम और इमीग्रेशन की ओर से इन्हें जान-बूझकर तंग किया जाता है। सऊदी अरब, यूएई व अन्य खाड़ी देशों भी समस्याएं आती हैं। इन सबका समाधान कराया जाएगा। इसके लिए उनका फेसबुक अकाउंट www.facebook.com/BalwantsinghramoowaliaSP/ काम कर रहा है।

एनआरआई बोले, सपा ने किया सिखों का सम्मान
बैंकुवर (कनाडा) से आए और मूल रूप से बलपुर फार्म (लखीमपुर खीरी) निवासी जसपाल सिंह टिवाना ने कहा कि सपा ने रामूवालिया को मंत्री बनाकर सिखों का सम्मान किया है। अमेरिका से आए विष्णुपुरी (लखीमपुर) निवासी गगनजीत सिंह और टोरंटो से आए सुभाषनगर (लखीमपुर) के जगदेव सिंह बेंस ने कहा कि रामूवालिया ने कम समय में काफी काम किए हैं।
उन्होंने अगले चुनाव में सपा के समर्थन का एलान किया। कनाडा से आए सतबीर सिंह बेंस और सरन ग्रे ने भी रामूवालिया और सपा सरकार के कामकाज की तारीफ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें