फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पुरानी फोटो दिखाकर 50 साल के NRI ने धोखे से की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अली मुर्तजा से शादी तय होने पर आईटी कॉलेज की पूर्व छात्रा खुश तो बहुत थी, पर दूल्हे को देखते ही उसकी खुशियां काफूर हो गईं। 20 साल पुरानी फोटो दिखाकर 50 साल के शख्स से उसका रिश्ता जोड़ दिया गया।
विज्ञापन


धोखा यही नहीं हुआ। आबूधाबी में ससुराल में कुछ दिन बीते तो पता चला अली मुर्तजा तो पहले से ही शादीशुदा है। विरोध किया तो एडजस्ट करने की नसीहत मिली। जुबां बंद नहीं हुई तो बिजली का करंट दिया गया। भूखा रखा गया।

जेठ ने ज्यादती की कोशिश की। दूसरे कारोबारियों के साथ मीटिंग में ले जाकर उन्हें सौंपने का प्रयास किया गया। सितम यहीं नहीं रुका, मारपीट कर घर से बाहर कर दिया गया। फिर समझौता कर शौहर देश में छोड़कर ऐसा भागा कि लौटकर पीछे नहीं देखा।
विज्ञापन

धोखे पर पर्दा डालने के लिए हद कर दी

केस किया तो लखनऊ में रह रहे ससुरालीजनों के रिश्तेदार धमका रहे हैं। अब वह राजनेताओं से आयोग तक चक्कर लगा रही है।
ये कहानी है रिश्तों में फरेब की। धोखे की। धोखे पर पर्दा डालने के लिए किसी हद तक जाने की।

पीड़िता ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. रूपरेखा वर्मा, ताहिरा हसन और डॉ. सुधा वाजपेयी के साथ पत्रकार वार्ता की। उसका आरोप है कि पहला फरेब तो उसकी खुद की मामी कनीज फातिमा ने किया। सबकुछ जानते हुए शादी का ताना-बाना बुना।

10 अप्रैल 2014 को शादी हो गई। ससुर सैयद इंकेसार हुसैन मूलत: अंबेडकरनगर के मछलीगांव के रहने वाले हैं। वे अल फरहद नाम से एक कंपनी चलाते हैं जो हीरों की डीलिंग भी करती है। उनके बेटे ने किसी अमेरिकी महिला से शादी कर ली थी जो उनके सामाजिक रुतबे के अनुरूप नहीं था, इसलिए उन्होंने उससे दूसरी शादी करवा दी।
विज्ञापन

गृहमंत्री से मानवाधिकार आयोग तक शिकायत

पीड़िता ने बताया कि 29 जून 2015 को उसने ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की, देश और राज्य महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, सीएम कार्यालय, विदेश मंत्रालय, भारतीय, अमेरिकी व यूएई दूतावासों, में शिकायतें दीं। पर, अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

तेजाब फेंकने की दी जा रही धमकी

पीड़िता का आरोप है कि लखनऊ में जब से उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, उस पर हमले किए जा रहे हैं। कुछ रोज पहले कोर्ट में अर्जी देकर लौटते समय उस पर पानी का गुब्बारा फेंका गया और धमकाया गया कि अगली बार इसी तरह तेजाब फेंका जाएगा।

फेसबुक पर उसका फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीरें डाली जा रही हैं। घर से निकलने पर उसका पीछा किया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि इन सब में उसका नंदोई राजा, मामी कनीज फातिमा, मामी का भाई हैदर रजा उसे परेशान कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें