फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर चाहिए तो अच्छी खबर, नीलाम होंगे 1000 फ्लैट

Wed, 14 Aug 2013 04:26 AM IST
लखनऊ/ऋषि मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए की रिवर व्यू इंक्लेव योजना गोमती नगर में 14 फ्लैट खाली हैं। ये फ्लैट 2 बीएचके टाइप के हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण जल्द ही इन फ्लैटों की नीलामी करेगा। रिक्त संपत्तियों की नीलामी का नियम आने के बाद सबसे पहले इन फ्लैटों को बेचा जाएगा।

इसके अलावा सुलभ के भी लगभग दो दर्जन फ्लैट आवंटन से रिक्त हुए हैं। इनकी भी नीलामी की जाएगी।

इसके अलावा एलडीए की निर्माणाधीन योजनाओं में करीब एक हजार फ्लैट खाली हैं। इनका निर्माण पूरा होने के बाद प्राधिकरण इनकी नीलामी करेगा ताकि आवंटियों को तत्काल कब्जा दिया जा सके।

एलडीए की अनेक ग्रुप हाउसिंग संपत्तियों में निर्माण का काम चल रहा है। इसके अलावा बहुमंजिली स्कीमों में अनेक लोगों ने देरी और अन्य कारणों से आवंटन निरस्त कराके रिफंड ले लिया है।
विज्ञापन


इन ग्रुप हाउसिंग में लगभग 1000 फ्लैट खाली हैं। जबकि अनेक प्लाट भी बचे हुए हैं। इनकी बिक्री के लिए सीधे आवंटन की प्रक्रिया पहले ही समाप्त की जा चुकी है।

ऐसी खाली संपत्तियों को इकट्ठा करके योजना बनाकर लाटरी की जाती थी। मगर अब प्राधिकरण ऐसा नहीं करेगा। अब सभी संपत्तियों की नीलामी होगी।

गाजियाबाद, दिल्ली, वाराणसी, कानपुर और आवास विकास परिषद में यह नियम पहले से ही लागू है।

छोटे मकानों पर नहीं लागू होगा नियम
ईडब्लूएस और एलआईजी संपत्तियों की नीलामी नहीं होगी। इन संपत्तियों की नीलामी होने इस आय वर्ग का लाभ खत्म हो जाएगा। इसलिए इस वर्ग के लिए रिक्त संपत्तियों का आवंटन लाटरी के जरिए आगे भी जारी रहेगा।

शासन को भेजा गया प्रस्ताव
प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि, रिवर व्यू में 2 बीएचके के 14 फ्लैट हैं, इनकी नीलामी करने के लिए प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा गया है। इसको जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है।

पारिजात, पंचशील, सुलभ, ग्रीनवुड, रिवर व्यू, संस्कृति, सृष्टि, सनराइज आदि स्कीमों के करीब एक हजार खाली फ्लैटों की नीलामी भी प्राधिकरण बहुत जल्द ही करेगा।

दो से तीन बार में इनकी नीलामी होगी। इन संपत्तियों के बेस प्राइज की गणना वर्तमान सर्किल रेट और इनके पहली बार हुए पंजीकरण से अब तक सामान्य ब्याज की गणना के आधार पर होगी। इस आधार पर जो बेस प्राइस होगा, उससे ऊपर की बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन


हम रिक्त संपत्तियों की तलाश में लगे हुए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि एलडीए की विभिन्न योजनाओं में खाली संपत्तियों की तलाश करें ताकि जल्द से जल्द उनकी नीलामी की जा सके। -अष्टभुजा प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष एलडीए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें