फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः अब एक इलाके में 10 कंटेनमेंट जोन बनने पर होगा लॉकडाउन

Thu, 09 Jul 2020 03:56 PM IST
ishwar ashish हिमांशु अवस्थी, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इंदिरानगर ए ब्लॉक में सील कराया इलाका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोनों में लापरवाही से संक्रमण की चेन नहीं टूट पा रही है। ऐसे में अब अफसरों ने नई योजना तैयार की है। इसमें एक ही इलाके में दस से अधिक कंटेनमेंट जोन बनने पर पूरी तरह से लॉकडाउन कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इसे लागू करने के लिए शासन को भेजा है। जिस इलाके में दस से अधिक कंटेनमेंट जोन होंगे, उसे अति संवेदनशील श्रेणी में रखा जायगा।
विज्ञापन


यहां 250 की जगह 500 मीटर का दायरा सील होगा। यहां सबकुछ बंद रहेगा। जरूरी सामान की डिलीवरी करवाई जाएगी। पांच कंटेनमेंट जोन पर इलाके को संवेदनशील माना जाएगा। यहां सिर्फ  जरूरी दुकानें ही खुलेंगी। पांच से कम कंटेनमेंट जोन पर इलाका सामान्य माना जाएगा। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दुकानें खुलवाई जाएंगी।

छूट मिलते ही बढ़ी मुश्किल: अधिकारियों का कहना है कि उत्तराखंड, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य राज्यों में आने वाले लोगों को सात दिन क्वारंटीन किया जा रहा है। यूपी में ऐसी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गैर राज्यों से आने वाले वायरस की नई चेन बनाते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें