फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : जेल में कैदियों से मुलाकात पर लगी रोक हटी, अब सप्ताह में एक कैदी से एक बार मिलने की छूट

Wed, 23 Mar 2022 09:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में कैदियों से मुलाकात पर लगाई गई रोक अब फिर से शुरू कर दी गई है। मिलने के लिए आने वालों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना जरूरी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोेरोना संक्रमण के चलते प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों से मुलाकात पर लगी रोक को शासन ने हटा लिया है। हालांकि मुलाकात के लिए कुछ शर्तें भी तय की हैं। प्रत्येक बंदी सप्ताह में एक बार एक व्यक्ति से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते मुलाकात कर सकेगा। जबकि मुलाकात करने वाले व्यक्ति को वैक्सीन की डबल डोज या अधिकतम 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट देनी होगी। मुलाकात के बाद कैदी को बैरक में जाने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा। इस संबंध में विशेष सचिव सुरेश कुमार पांडेय ने आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर 1 जनवरी 2022 को आदेश जारी कर कैदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन


जेलों में कैदियों पर निगरानी के लिए बढ़ाए जाएंगे कैमरे
प्रदेश की 30 जेलों में कैदियों पर निगरानी के लिए कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं, 22 जेलों के पुराने हो चुके 263 कैमरे भी बदले जाएंगे। शासन ने दोनों कामों के लिए 9.77 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे केंद्रीय कारागार आगरा, बरेली, फतेहगढ़, नैनी और वाराणसी में कैमरों की संख्या को बढ़ाकर 60 किया जा रहा है। पहले आगरा में 46 कैमरे और बाकी जेलों में 34 कैमरे लगे थे। इस तरह जिला कारागारों में आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, कानपुर, कानपुर देहात, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, आजमगढ़, सीतापुर, गोरखपुर और बांदा में कैमरों की 34 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। इटावा, गाजीपुर, मिर्जापुर, फैजाबाद, बाराबंकी, चित्रकूट, मुरादाबाद, उन्नाव और प्रतापगढ़ में कैमरों की संख्या 34 से बढ़ाकर 50 की जाएगी। कन्नौज जिला जेल में 20 नए कैमरे लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर प्रदेश की जेलों में 933 नए कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें