फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर में अब एक ही काउंटर पर बनेगा पर्चा, जमा होगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर आने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर शुल्क जमा करने के लिए अब एक से दूसरे काउंटर तक दौड़ना नहीं पड़ेगा। पर्ची, रजिस्ट्रेशन, बिलिंग और प्रवेश जैसी औपचारिकताएं एक ही जगह से पूरी होंगी। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बुधवार को नए पंजीकरण काउंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि तीन काउंटरों पर कुल नौ विंडो होंगी। इन पर मरीजों से जुड़ीं जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि अभी तक सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए मरीजों के स्ट्रेचर गलियारों में खड़े रहते थे। इससे आने-जाने वालों व स्टाफ को दिक्कत होती थी। अब पुराने काउंटर वाले हिस्से को स्ट्रेचर खड़ा करने के लिए खाली कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें