वजह-1 : रफ्तार प्रत्यक्ष्ादर्शी बताते हैं कि रोडवेज बस की रफ्तार बहुत तेज थी। इसी वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा।
वजह-2 : अंधेरा जिस जगह पर हादसा हुआ वहां हाईवे पर अंधेरा था। रोशनी होती तो शायद हादसा बच सकता था।
वजह-3 : रोड़ा रास्ते पर ही ट्रैक्टर टैंकर एक किनारे खड़ा था जो दूर से नजर नहीं आया और हादसा हो गया।
लखनऊ। काकोरी के टिकैतगंज के पास बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे हुए हादसे की वजह लोगों ने बस की तेज रफ्तार, सड़क पर अंधेरा और वहां माैजूद ट्रैक्टर-टैंकर को बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटे की थी।
गांव के रहने वाले बबलू रावत और नरेश रावत ने बताया कि घटनास्थल पर टैंकर सड़क किनारे लगे पौधों में पानी डाल रहा था। कुछ मजदूर काम कर रहे थे। पास में दो बाइक सवार भी खड़े थे। इस दौरान हरदोई की तरफ से कैसरबाग डिपो की बस तेज रफ्तार में आई। सबको राैंदते हुए करीब आठ बार लुढ़क कर खाई में जा गिरी। अंधेरा होने की वजह से बस चालक सड़क किनारे खड़े टैंकर को नहीं देख सका।
ऐसा लगा की कोई धमाका हो गया था : टिकैतगंज गांव निवासी राजकुमार रावत, बैजनाथ रावत, कोटेदार चंद्रप्रकाश रावत और प्रधान पति महेंद्र रावत ने बताया कि हादसे के वक्त वह लोग गांव में मौजूद थेे। टक्कर होते ही तेज धमाके जैसी आवाज उन्हेंे सुनाई दी। बिना वक्त गंवाए वह लोग भागकर हाईवे पर पहुंचे। वहां का मंजर देख सन्न रह गए। बीच सड़क पर टैंकर पलट हुआ था। चीख-पुकार मची थी। वह लोग जब घटनास्थल के करीब पहुंचे तो खाई में रोडवेज की बस गिरी दिखी।
हादसे की भयावहता बयां करतीं घटनास्थल की तस्वीरें। - फोटो : संवाद