फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब पांच नहीं, 14 पॉलीक्लीनिक शुरू होंगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में 14 पॉलीक्लीनिक शुरू करने की योजना विशेषज्ञों की कमी के कारण तीन माह से अटकी हुई है, मगर अब इसमें स्वास्थ्य विभाग फिर से तेजी दिखा रहा है। यहां पीजी कर लौटे विशेषज्ञों की तैनाती की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एमबीबीएस डॉक्टर तैनात हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीजों को बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए एनएचएम ने 14 पॉलीक्लीनिक शुरू करने की योजना बनाई थी। हर क्लीनिक में ईएनटी, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन और कैंसर विशेषज्ञ सहित अन्य विधाओं के दो विशेषज्ञों की तैनाती होनी थी। स्वास्थ्य विभाग ने 28 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन 22 आवेदन ही प्राप्त हुए थे। इस कारण कई माह बाद भी क्लीनिक शुरू नहीं हो पाई हैं।
अब सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया है कि पीजी करके लौटे विशेषज्ञों की तैनाती पॉलीक्लीनिक में की जा रही है। सभी क्लीनिक इसी माह के आखिर तक शुरू करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें