लखनऊ। दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन और दिव्य श्री राधा सखी मंडल गीतापल्ली की ओर से चल रहे पांच दिवसीय हनुमान कथा के तीसरे दिन अनिरुद्ध महाराज ने बजरंग बली की महिमा का बखान किया। आलमबाग के गीतापल्ली में आयोजित कथा में उन्होंने कहा कि हनुमान जी बल, बुद्धि, पराक्रम, ओज और तेज के चिरंजीव देवता हैं। उनका स्मरण करने से मनुष्य का जीवन भय से मुक्त हो जाता है। इस दौरान रमेश श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, गिरिराज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।