फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब फरवरी के दूसरे सप्ताह में लॉन्च होगी मोहान रोड योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की मोहान रोड आवासीय योजना फरवरी के दूसरे सप्ताह में लॉन्च होगी। पहले इसे जनवरी में लॉन्च करने की तैयारी थी। रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) पंजीकरण नंबर जारी नहीं होने से लॉन्चिंग आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


एलडीए की मोहान रोड योजना कुल 785 एकड़ जमीन पर विकसित होनी है। पहले फेज में करीब 200 एकड़ में प्लाॅट काटे जाने वाले 1,617 प्लाॅटों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। पहले 26 जनवरी को पंजीकरण खोलने की तैयारी थी, लेकिन रेरा में पंजीकरण न होने से योजना को आगे बढ़ा दिया गया। पहले चार सेक्टरों (तीन, चार, छह व सात) में योजना विकसित होगी। कार्यों के लिए भी पिछले एक सप्ताह में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक के टेंडर जारी किए गए हैं। पांच दिन पहले मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने भी एलडीए के अफसरों के साथ बैठक कर योजना की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी ली थी। कलिया खेड़ा के बाद, प्यारेपुर गांव की जमीन पर एलडीए कब्जा लेकर काम शुरू कराएगा। इससे आने वाले चार, छह माह में करीब 2000 प्लाॅटों का और पंजीकरण एलडीए खेालेगा। पहले चरण में करीब 200 एकड़ में ही योजना की लॉन्चिंग होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें