फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः 14 के बजाय 15 को होगा दीक्षांत समारोह, राजभवन के निर्देश पर बढ़ाई तारीख

Sat, 28 Sep 2019 04:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अब 15 अक्तूबर को आयोजित होगा। राजभवन के निर्देश पर आयोजन की तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन 14 अक्तूबर को होना था। तारीख के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। जबकि मिशन चंद्रयान-2 की निदेशक डॉ. रितु करिधल श्रीवास्तव को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।
लविवि का इस बार होने वाला दीक्षांत समारोह कई मायनों में खास होगा।

लविवि के 20 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एक साथ दो हस्तियों को मानद उपाधि दी जाएगी। दूसरी खासियत यह होगी कि मुख्य अतिथि और मानद उपाधि पाने वाली दोनों शख्सियत लविवि के ही पूर्व विद्यार्थी हैं। डॉ. राजीव कुमार ने लविवि से पीएचडी तथा डॉ. रितु करिधल श्रीवास्तव ने बीएससी की पढ़ाई यहां से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

196 मेधावियों को मिलेगा मेडल

प्रतीकात्मक तस्वीर
दीक्षांत समारोह में इन दोनों की उपस्थिति में 196 मेधावियों को मेडल तथा करीब 30 हजार विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएंगी। मानद उपाधि के संबंध में औपचारिक अनुमति के लिए कार्य परिषद की आकस्मिक बैठक बुलाई जाएगी। बैठक से पास होने के बाद ही मानद उपाधि प्रदान की जाएंगी।

कुलपति के रूप में प्रो. एसपी सिंह का तीसरा दीक्षांत
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह के कार्यकाल का यह तीसरा दीक्षांत समारोह होगा। नवंबर में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। दूसरा कार्यकाल न मिलने पर यह उनका आखिरी दीक्षांत समारोह होगा। लविवि की कार्य परिषद ने नए कुलपति के चयन के लिए सदस्य भी नामित कर दिया है।

राजभवन से दीक्षांत समारोह की तारीख एक दिन आगे करने का निर्देश दिया गया था। इसलिए इसमें बदलाव किया गया है। दीक्षांत समारोह अब 15 अक्तूबर को अपने निर्धारित समय पर होगा। - प्रो. एनके पांडेय,प्रवक्ता, लविवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें