फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगे, शहर में नई दरें लागू

Wed, 11 Dec 2013 10:52 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू एलपीजी की सप्लाई से जुड़े डीलरों के कमीशन में बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने मंगलवार शाम 14.2 किलोग्राम श्रेणी के सब्सिडी व नॉन सब्सिडी सिलेंडरों की कीमत में साढ़े तीन रुपये की बढ़ोतरी लागू कर दी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उपभोक्ताओं को बुधवार से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ी हुई दर देनी पड़ेगी। इस बारे में इंडेन ऑयल के जीएम यूपी सिंह ने कहा कि डीलरों के कमीशन में हुई बढ़ोतरी के इतर कीमतों में कुछ रियायत रखी गई है।

इसके चलते ही सब्सिडी व नॉन सब्सिडी श्रेणी के 14.2 किग्रा भार वाले सिलेंडरों की कीमत में सिर्फ 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है,जबकि पांच किलोग्राम भार वाले छोटे सिलेंडरों की कीमत में 2 रुपये की वृद्घि की गई है।
विज्ञापन


बढ़ी हुई दरें लागू होने के बाद बुधवार से उपभोक्ताओं को 14.2 किग्रा सब्सिडी श्रेणी का सिलेंडर 428.50 की जगह 432 रुपये में और नॉन सब्सिडी फ्री सेल सिलेंडर 1069 रुपये की जगह 1072 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन


इसी तरह पांच किग्रा भार वाला छोटा सब्सिडी सिलेंडर 158 रुपये की जगह 160 रुपये में और नॉन सब्सिडी छोटा सिलेंडर 385 रुपये में मिलेगा।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने बीते सोमवार को डीलर कमीशन की प्रति सिलेंडर दर को बढ़ाने का ऐलान किया था।

इसके तहत सब्सिडी सिलेंडर पर 3.46 व नॉन सब्सिडी सिलेंडर पर 4.21 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से कमीशन में बढ़ोतरी की गई है।

वहीं,पांच किग्रा भार वाले छोटे सिलेंडरों पर कमीशन की बढ़ोतरी 1.73 रुपये और नॉन सब्सिडी पर 2.10 रुपये हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें