फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब जेडी ने मांगा निजी स्कूल प्रबंधकों से लिखित जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आरटीई के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश न देने वाले जिन स्कूलों की एनओसी रद्द करने और मान्यता प्रत्याहरण की सिफारिश की बीएसए ने थी, अब उन स्कूल प्रबंधकों से संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने लिखित जवाब मांगा है। बुधवार को इन स्कूल प्रबंधकों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। प्रबंधकों को एक सप्ताह में जवाब देना होगा। जेडी ने सीएमएस की अलीगंज प्रथम व द्वितीय, गोमतीनगर, राजेंद्र नगर की तीनों शाखाएं, राजाजीपुरम, महानगर, कानपुर रोड, आनंद नगर, चौक, अर्शफाबाद, इंदिरानगर, जॉपलिंग रोड, राजाजीपुरम सेक्टर-1, सीएमएस स्टेशन रोड, सीएमएस आरडीएसओ शाख को नोटिस भेजा है। वहीं, गोमतीनगर एमआर जयपुरिया, गोमतीनगर विश्वनाथ एकेडमी के प्रबंधक से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन


नोटिस जारी होने के बाद स्कूलों प्रबंधकों के प्रतिनिधि मौखिक तौर पर बुधवार को जवाब देने के लिए जेडी माध्यमिक कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें लौटा दिया गया। जेडी ने दो टूक कहा कि आरटीई के तहत बच्चों को न देने का लिखित रूप से जवाब दीजिए। जेडी माध्यमिक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधकों को अंतिम नोटिस दिया गया है। लिखित जवाब मिलते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें