फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की एक लाख सीटों पर अब मिलेगा सीधे प्रवेश, जानें प्रक्रिया

Thu, 12 Sep 2019 12:02 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) में इस वर्ष प्रथम व द्वितीय चरण की काउंसलिंग के बाद खाली रह गईं 1.04 लाख सीटों पर तृतीय चरण में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। राजकीय एवं निजी संस्थानों में प्रवेश की यह प्रक्रिया 12 से 16 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश की 66 डायट व 2940 से अधिक निजी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों में 2 लाख 29 हजार सीटें है। दो चरणों की काउंसलिंग के बाद अब भी 1 लाख 4 हजार 728 सीटें खाली हैं। इन पर प्रवेश के लिए 12 से 16 सितंबर तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें