फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब घर बैठे यूजर चार्ज भी करें जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अब आप घर बैठे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में लिया जाने वाला यूजर चार्ज भी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपने घर का यूजर चार्ज जमा कर इस सुविधा की शुरुआत की।
विज्ञापन

पूरे साल का यूजर चार्ज एक बार में जमा करने पर गृहकर की तरह 10 फीसदी की छूट भी दी जाएगी। इस सुविधा से छह लाख भवनस्वामियों को फायदा होगा। ऑनलाइन यूजर चार्ज जमा करने की सुविधा सिर्फ आवासीय भवनों के लिए है।

यूजर चार्ज की संशोधित दरें भी लागू कर दी गई हैं, जो पहले से कम हुई हैं। अब यूजर चार्ज की वसूली घर के क्षेत्रफल के बजाय गृहकर के लिए किए गए वार्षिक किराया मूल्यांकन के आधार पर होगी। जिस मकान का वार्षिक किराया मूल्यांकन 5000 रुपये से कम होगा, उससे यूजर चार्ज 50 रुपये महीना लिया जाएगा। जहां मूल्यांकन 5000 रुपये से अधिक होगा, वहां 100 रुपये महीना यूजर चार्ज लगेगा। इसे लेकर सदन में प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है।
विज्ञापन




ऐसे ऑनलाइन जमा होगा यूजर चार्ज

मुख्य गृहकर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि वेबसाइट lmc.up.nic.in पर यूजर चार्ज जमा करने का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर हाउस आईडी भरने का विकल्प आएगा। इसे भरने के बाद पासवर्ड डालना होगा। फिर यूजर चार्ज बिल दिखने लगेगा, जिसमें भुगतान के विकल्प होंगे। भुगतान के बाद रसीद बन जाएगी। पूरा भुगतान करने पर बिल शून्य हो जाएगा। किसी भवनस्वामी ने पहले से नगर निगम की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो वह गृहकर बिल और रसीद पर दी जाने वाली हाउस आईडी को भरकर यूजर आईडी व पासवर्ड बना सकता है।





कूड़ा उठान में परेशानी पर महापौर को करें शिकायत

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा, यूजर चार्ज जमा करने के बाद भी कूड़ा उठान नहीं हो रहा तो समस्या को दूर कराया जाएगा। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर 6389200005 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें