फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोक और स्लाइस कोल्डड्रिंक में पाई गईं ये बड़ी खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के फैजाबाद जिले में शीतल पेय बनाने वाली दो बड़ी कंपनियों कोका कोला और पेप्सी के उत्पादों में गड़बड़ियां पाई गई हैं। पिछले दिनों इनके नमूने लिए गए थे। टेस्ट करने के बाद इनकी रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के अनुसार दो तरह के शीतल पेय खाद्य पदार्थ के मानक पूरे नहीं करते। शीतल पेय कोका कोला व स्लाइस की पैकेजिंग और लेबलिंग में खामी पाई गई है।

दोनों ब्रांड के फ्रेंचाइजी को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से दो-दो लाख रुपये जुर्माने का नोटिस भेजा गया है। ये जानकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी वीके पांडेय ने दी।

फैजाबाद में कोका कोला के फ्रेंचाइजी अमृत बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोक की आपूर्ति की जाती है। 13 जुलाई 2015 को एफएसडीए की छापेमारी में पैकेजिंग एवं लेबलिंग में खामी मिली थी। इस पर बोतलों को सील करने के साथ ही एक नमूना गोरखपुर लैब भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पाईं गईं ये खामियां

13 अगस्त को आई रिपोर्ट में मिस ब्रांडिंग पाई गई है। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी वीके पांडेय ने बताया कि कोक की क्वालिटी में गड़बड़ी नहीं पाई गई है, मगर नए कानून के मुताबिक पेय पदार्थ के मानकों का विवरण बोतल पर होना चाहिए, जबकि ये क्वार्क (ढक्कन) के अंदर मिला।

कार्रवाई के बाद 90 फीसदी ऐसी बोतलें बाजार से हटा ली गई हैं। मगर मामले में अब दो लाख रुपये जुर्माने का मुकदमा चलाने का नोटिस भेजा जा रहा है।
इसी तरह 16 मई 2015 को शहर से सटे गद्दोपुर स्थित पेप्सी के डिपो से स्लाइस (कोल्ड ड्रिंक) का नमूना सील किया गया था।

इसके बैच नंबर में गड़बड़ी मिली थी। तीन सितंबर को लैब से रिपोर्ट आई तो ये शीतल पेय भी लेबलिंग के मानक पर खरा नहीं उतरा। ये शीतल पेय जौनपुर के फ्रेंजाइजी वरुण विवरेज से सप्लाई हो रहा था।

अभिहित अधिकारी ने बताया कि दोनों शीतल पेय के कारोबारियों को नोटिस भेजा जा रहा है। यदि फर्म सेंट्रल लैब से जांच कराना चाहती हैं तो करा लें अन्यथा मुकदमा चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें