फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी पिकनिक को हसीन बनाएगी सिटी बस

Thu, 19 Dec 2013 05:30 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको पिकनिक मनाना है, या इमामबाड़ा और रेजीडेंसी जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण करना तो प्राइवेट बस को बुक कराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


आपकी सेवा में सिटी बस भी हाजिर है। यह सिटी बस तीन घंटे से लेकर 12 घंटे के लिए तक बुक होगी।

जो पार्टी 6 घंटे से अधिक समय के लिए बुकिंग कराएगा तो उसको छूट भी मिलेगी।

यह नई व्यवस्था गुरुवार से लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने शुरू की है। पहले दिन ही दूसरे राज्यों से आए पर्यटकों के लिए पांच सिटी बसें बुक हुई, जिन्होंने राजधानी के पर्यटन स्थलों का मजा लिया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक ए रहमान ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत जो पार्टी तीन घंटे के लिये 27 सीटर छोटी सिटी बस बुक कराएगी तो उसको 2700 रुपये का किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हर तीन-तीन घंटे पर 2700-2700 रुपये का किराया बढ़ता जाएगा। लेकिन 39 सीटर बड़ी सिटी बस बुक कराने पर पार्टी को 3700 रुपये किराए के रूप में चुकाने होंगे।

उन्होंने बताया कि जो पार्टी सीधे 9 या 12 घंटे के लिए सिटी बस की बुकिंग कराएगा तो उसको किराए में कुछ छूट देने का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।

इन सिटी बस की बुकिंग चारबाग सिटी टर्मिनल स्थित प्रबंध निदेशक दफ्तर में होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें