फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि की सेंट्रल मेस में मेट्रो की तरह कार्ड व टोकन व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल मेस में होगा मेट्रो जैसा कार्ड व टोकन सिस्टम
विज्ञापन

एलयू के नवागत कुलपति ने कहा, छात्र पैसा देकर खा सकेंगे खाना
गेट नंबर दो खोला, भाऊराव देवरस द्वार से सिर्फ पैदल प्रवेश
गेट पर लगेगा इलेक्ट्रॉनिक बैरियर, फीड नंबर वाली गाड़ियां ही आएंगी
लखनऊ विश्वविद्यालय की मेस में अगर किसी छात्र ने मेस चार्ज नहीं दिया है और वह भोजन करना चाहता है तो अब उसे भटकना नहीं पड़ेगा। विवि प्रशासन जल्द ही सेंट्रल मेस में मेट्रो की भांति कार्ड व टोकन सिस्टम प्रभावी करेगा, जिसमें मेस चार्ज देकर नियमित खाना खाने वाले छात्रों को कार्ड इश्यू किया जाएगा। कभी-कभी जाने वाले छात्र पैसा देकर टोकन लेंगे, फिर खाना खा सकेंगे।
कुलपति का चार्ज मिलने के बाद रजिस्ट्रार एसके शुक्ला ने मंगलवार से विधिवत काम शुरू कर दिया। उन्होंने मेस से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि खाने की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। विद्यार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। पिछले दिनों एक छात्र पर बिना पैसा दिए खाना खाने के मामले में 20 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया था। वहीं उन्होंने गेट नंबर 2 पूरी तरह से खुलवा दिया, जिसके लिए शिक्षक संघ काफी दिनों से लड़ाई लड़ रहा था। साथ ही भाऊराव देवरस द्वार बड़ी गाड़ियों के लिए बंद करने और सिर्फ पैदल प्रवेश के लिए खोलने को कहा। गेट नंबर एक को भी आने-जाने के लिए खोलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण विभाग से कहा कि गेट पर इलेक्ट्रानिक बैरियर सिस्टम लगाएं। ताकि जिन गाड़ियों के नंबर की इंट्री होगी, उन्हीं का प्रवेश होगा। पहले दिन उन्होंने शिक्षक-छात्रों से जुड़े मामलों में बैठक की और आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कुछ प्रमुख मामलों में बैठक की तिथि भी निर्धारित की। दोहराया कि किसी भी टेबल पर तीन दिन से ज्यादा फाइल रुकने पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं सुबह से शाम तक उनसे मिलने व बधाई देने वालों की काफी भीड़ लगी रही।
लूटा के साथ हर शनिवार को बैठक
कुलपति एसके शुक्ला से लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन के नेतृत्व में मिला। उन्होंने चेक क्लोनिंग मामले में लेखाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने, पोर्टल पर नंबर बदलने, फर्जी मार्क्सशीट प्रकरण व शिक्षकों के पे फिक्सेशन मामले में कार्रवाई की मांग की। कुलपति ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। साथ ही तय किया कि हर शनिवार शिक्षक संघ के साथ बैठक करेंगे ताकि शिक्षकों के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई हो।
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण के लिए ई-मेल
एसके शुक्ला ने शिक्षक, कर्मचारी, छात्रों की शिकायतों के निस्तारण के लिए ग्रिवांस रिड्रेसल सेल की व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों के लिए अलग-अलग ई-मेल क्रिएट की जाएं और उस पर उनकी शिकायतें व सुझाव लिए जाएं। प्रतिदिन आने वाली शिकायतों का प्रिंट व कार्रवाई की संस्तुति के साथ उनके सामने प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें