लोहिया इंस्टीट्यूट प्रशासन ने दलालों पर की सख्ती।
- फोटो : ??? ?????
लोहिया संस्थान से निजी अस्पतालों में मरीजों की शिफ्टिंग के मामले में शिकंजा कसने के बाद दलालों ने काम का तरीका बदल दिया है। अब वह फोन के जरिये संस्थान के स्टाफ से कोड में बात कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कोडवर्ड में दलाल अब 10 नहीं बल्कि 12 रुपये की चाय बेचे जाने की बात कह रहे हैं। इसका मतलब यह है कि मरीज भेजने पर स्टाफ को अब प्रति मरीज 10 की जगह 12 हजार कमीशन मिलेगा।
हालांकि, सख्ती के बाद कई दलालों ने संस्थान परिसर छोड़कर अब केजीएमयू को नया ठिकाना बनाया है। वहां से रात के बाद मरीजों की शिफ्टिंग कराने में लग गए हैं।
इस बारे में ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि किसी भी हाल में मरीजों की शिफ्टिंग नहीं होने दी जाएगी।
संबंधित चौकी की पुलिस व स्टाफ को अलर्ट किया गया है। कोई भी मरीजों की शिफ्टिंग कराते पकड़ा गया तो मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।