बालीवुड के बजरंगी भाईजान का क्रेज इस बार लखनऊ के राखी बाजार पर सिर चढ़कर बोल रहा है। हर बच्चे की पहली पसंद सलमान खान लुक वाली बजरंगी भाईजान राखी बनी हुई है।
आलम ये है कि फुटकर हो या अहियागंज की थोक राखी दुकानें बृहस्पतिवार शाम तक बजरंगी भाईजान की राखी हाथों हाथ बिक रही है। मोदी राखी का भी यही हाल है। मोदी और सलमान के स्टीकर लगी दोनों ही राखियों की डिमांड इस राखी केसीजन में टाप पर है।
राखी कारोबारियों को दो दिन पहले ही अपने आर्डर दोबारा देने पड़े हैं। रक्षाबंधन से दो दिनों पहले ही फुटकर बाजारों में रक्षाबंधन की त्यौहारी रौनक जोरों पर आई है।
राखी पर इस बार हर भाई की कलाई पर सजने के लिये चाइनीज राखियों से लेकर कार्टून राखियों का बाजार रेडी है। परंपरागत रुद्राक्ष, टेडीबियर,और स्टोन वर्क की राखियों के अलावा हवा में उड़ता सुपरमैन, करतब दिखाता छोटा भीम, शिनचैन के एक्शन का एडवेंचर इस बार रक्षाबंधन में भाइयों की कलाई पर दिखाई पड़ेगा। रक्षाबंधन 29 अगस्त को है और बाजार परवान चढ़ रहा है।
और मोदी भी कहां पीछे रहने वाले
भईया तुम जियो हजारो साल.., भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना..। कलाई पर राखी केबांध जाते ही रक्षाबंधन केबजते गानों वाली राखियों की जबरदस्त डिमांड है। गानों के अलावा उनमें जलती बुझती रंग-बिरंगी रोशनियां भी गाने के साथ लोगों को लुभायेंगी।
राखियों की मुख्य बाजार अहियागंज के थोक कारोबारी रामचंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार स्टोन-वर्क रखियों की डिमांड बढ़ी है। रुद्राक्ष राखियों, सिल्वर-मैटेल राखियों, टेडीबियर की पंरपरागत राखियों के साथ कार्टून राखियों को लोग मांग रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बाजार में स्टोन वर्क-रुद्राक्ष की राखिया, टेडी बीयर के अलावा बच्चों की पहली पसंद सुपरमैन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, शिनचैन, बैटमैन, बी-टेन, पोकोमैन, पिकाचू और फ्लाईंग टाम की राखियां पसंद की जा रही हैं।
अहियागंज के कारोबारी नेशनल ट्रेडर्स केफैज के मुताबिक बजरंगी भाईजान और पीएम मोदी का क्रेज होने केचलते बाजार में तीन रेंजों में मोदी लुक वाली राखी और बजरंगी भईजान राखी खूब उठी है। दूर दराज से आये कारोबारी बजरंगी भाईजान राखी मांग रहे हैं।
बजरंगी भईजान राखियों का फुटकर एक पीस 12 से 20 रुपये केदाम में बिक रहा है। इसके अलावा लाइटिंग वाले आईटम जंबो (हाथी), हवाईजहाज, कार, बाइक्स, डायनासोर, सुपर मैन, छोटा भीम, शिनचैन, बी-टेन, बैटमैन समेत कई मॉडलों को लोग हाथों हाथ उठा रहे हैं।