फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जन आरोग्य मेले में अब आयुष विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आयुष विधा (आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी) के डॉक्टर अब हफ्ते में एक दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवा देंगे। हर रविवार को लगने वाले जन आरोग्य मेले में इनकी ड्यूटी लगेगी, जहां ये दवाओं के साथ परामर्श भी देंगे।
विज्ञापन




आयुष विधा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कॉलेज के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। अफसरों का कहना है कि जिन पीएससी पर ओपीडी की संख्या अधिक है, वहां आयुष विधा के डॉक्टरों की सेवाएं ली जाएंगी।

राजधानी के 87 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को जन आरोग्य मेला लगता है। इनमें सभी चिकित्सकीय सुविधाएं दी जाती हैं। मेले में अभी तक एमबीबीएस डॉक्टर सेवाएं देते थे। शासन ने डिस्ट्रक रेजीडेंसी प्रोग्राम के तहत बीते माह जन आरोग्य मेले में रेजीडेंट डॉक्टर की सेवाएं लेना अनिवार्य किया था।
विज्ञापन




सीएमओ के अधीन कार्यरत 36 रेजीडेंट की ड्यूटी मेले में लगी थी। अपर निदेशक मंडल के जरिये इसकी निगरानी हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि अब जन आरोग्य मेले में आयुर्वेद-यूनानी व होम्योपैथिक डॉक्टर भी सेवाएं देंगे। इसके लिए ड्यूटी लिस्ट तैयार की जा रही है। इसी माह के आखिर तक यह सुविधा मिलने लगेगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अब जन आरोग्य मेले में चार विधा एलोपैथ, होम्योपैथ, यूनानी व आयुर्वेद के डॉक्टर सेवा देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें