फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना सूचना गायब डॉक्टरों का कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों से अब डॉक्टर बिना सूचना गायब नहीं हो पाएंगे। केंद्र पर पहुंचने के बाद उन्हें जीपीएस लोकेशन से हाजिरी लगानी होगी। साथ ही अपर निदेशक मंडल की ओर से बनाए गए ग्रुप पर लोकेशन शेयर करनी होगी।
विज्ञापन


ऐसा न करने पर डॉक्टरों को गैरहाजिर मानते हुए वेतन में कटौती की जाएगी। इसका सख्ती से अनुपालन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।



लोगों को उनके घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए ये हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए थे। सीएमओ के अधीन चल रहे 108 केंद्रों पर डॉक्टर व स्टाफ तैनात किया गया है।

आरोप है कई केंद्रों पर डॉक्टर गैरहाजिर रहते हैं। बायोमेट्रिक हाजिरी का सिस्टम न होने का ये डॉक्टर फायदा उठाते हैं। अपर निदेशक मंडल निरीक्षण में कई डॉक्टर गायब मिले थे। इसके बाद उन्होंने जीपीएस लोकेशन शेयर करते हुए हाजिरी लगाने के निर्देश सभी केंद्र प्रभारी को दिए हैं।
विज्ञापन




अपर निदेशक मंडल इसकी निगरानी भी कर रहे हैं। केंद्र से बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों का वेतन भी काटा जाएगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है सभी डॉक्टरों को जीपीएस लोकेशन ग्रुप पर शेयर करनी होगी। ऐसा न करने पर उन्हें गैरहाजिर मानकर वेतन की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें