फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रही ऑर्डनेंस फैक्टरी पर शुरू हुई रार, अब अमित शाह का राहुल गांधी पर ट्विटर अटैक

Sat, 09 Mar 2019 07:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : twitter@bjp4india
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार रात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी पर ट्विटर अटैक किया। अमित शाह ने राहुल गांधी पर ऑर्डनेंस फैक्टरी के शिलान्यास समेत कई मुद्दों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष को झूठा बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी पहले ही ऑर्डनेंस फैक्टरी के मुद्दे पर राहुल को झूठा बता चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले तीन मार्च को अमेठी के कौहार आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंशीगंज के कोरवा स्थित ऑर्डनेंस फैक्टरी में एके-47 की पांचवीं पीढ़ी की अत्याधुनिक राइफल एके-203 की निर्माण यूनिट की आधारशिला रखी थी। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने अमेठी सांसद पर फैक्टरी के संचालन को लेकर जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाया था। 

मोदी ने यहां तक कहा था कि क्यों करते हो आप ऐसे सांसद पर भरोसा जो हर बात पर झूठ बोलता हो। शुक्रवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऑर्डनेंस फैक्टरी के साथ ही कई अन्य मुद्दों को लेकर राहुल गांधी पर ट्विटर अटैक किया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब नौ बजे अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा ‘कभी अमेठी में ऑर्डनेंस फैक्टरी के शिलान्यास को लेकर झूठ बोलते हैं, कभी कर्जमाफी को लेकर झूठ बोलते हैं, कभी सिख दंगे में कांग्रेस की भूमिका को लेकर झूठ बोलते हैं, कभी डोकलाम के समय चीनी राजदूत से मिलने को लेकर झूठ बोलते हैं तो भी फलों और सब्जियों के दाम को लेकर झूठ बोलते हैं’।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस ट्वीट के तत्काल बाद किए गए एक और ट्वीट में लिखा ‘झूठ और राहुल गांधी एक दूसरे के पर्याय हैं। इसी कड़ी में कल उन्होंने कहा था कि रक्षा मंत्रालय से राफेल के दस्तावेज गायब हो गये हैं पर आज ही यह स्पष्ट हो गया है कि कोई दस्तावेज गायब हुए ही नहीं थे। राहुल गांधी का एक और झूठ जनता के सामने है’।
विज्ञापन

स्मृति भी दे चुकीं करारा जवाब

पीएम नरेंद्र मोदी के अमेठी दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने ट्वीट पर पीएम मोदी को ऑर्डनेंस फैक्टरी के मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए शर्म करने को कहा था। राहुल के इस ट्वीट के जवाब में केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने कई रीट्वीट कर उन पर करारा हमला बोला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें