फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शीतलहर के चलते बढ़ाई गईं छुट्टियां, अब 13 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल

Wed, 10 Jan 2024 07:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ में आठवीं तक के सभी स्कूल अब 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। 14 जनवरी को रविवार है और 15 को मकर संक्रांति की छुट्टी है। 
विज्ञापन
School children - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में चल रही तेज शीतलहर और बारिश-कोहरे को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद किया गया। इसके अलावा नौवीं से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों की समय अवधि सुबह 10 से तीन बजे तक किया गया।  यह समय पहले से ही चल रहा है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। डीएम के आदेश के मुताबिक विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य की ये जिम्मेदारी होगी, कक्षरुम में ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं कराएं। संभव हो तो विद्यालयों की ओर से कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें