फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के बाद अब बिग बाजार से भी निकाल सकेंगे 2000 रुपये लेकिन...

Wed, 23 Nov 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ब‌िग बाजार से म‌िलेगा कैश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते पुराने नोट बदलवाने और खाते से रकम निकालने बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में लगे लोगों को केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत दी है। केंद्र ने ग्राहकों को बिग बाजार के पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनल से दो हजार रुपये निकालने का विकल्प दिया है। यह सुविधा 24 नवंबर से मिलेगी। 
विज्ञापन


सरकार ने पेट्रोल पंपों से दो हजार रुपये निकालने का विकल्प पहले ही दिया हुआ है। राजधानी में बिग बाजार और उसके तहत आने वाले एफबीबी के आठ स्टोर्स हैं, जहां आमतौर पर तीन से पांच पीओएस टर्मिनल हैं। इसके तहत आप अपने डेबिट कार्ड को बिग बाजार के बिल काउंटर पर लगी पीओएस का प्रयोग कर यह रकम निकाल सकेंगे। 

बताया जा रहा है कि बिग बाजार ने इसके लिए एसबीआई से करार किया है। बिग बाजार के सीईओ ने ट्वीट कर बताया कि इसमें कुछ शर्तें लागू होंगी। हालांकि यह शर्तें क्या होंगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम से 2 हजार निकाल लिए हैं तो बिग बाजार से नहीं निकाल सकेंगे

डेमो प‌िक
बिग बाजार का कहना है कि उसके पीओएस से निकाले गए 2 हजार रुपये सरकार व आरबीआई द्वारा एक डेबिट कार्ड के लिए निर्धारित रुपये निकालने की सीमा के तहत आएंगे। 

यानी, अगर आप एटीएम या पेट्रोल पंप से 2 हजार रुपये ले चुके हैं, तो यहां से और दो हजार नहीं निकाल सकते। न ही यहां से दो हजार निकालने के बाद एटीएम या पेट्रोल पंप से दो हजार निकाल पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें