फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन लेकर काले धन को सफेद करने का गोरखधंधा कर रहे हैं डाककर्मी

Tue, 22 Nov 2016 03:56 PM IST
नीरज ‘अम्बुज’/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
डाक विभाग में कमीशन लेकर काले धन को सफेद करने का गोरखधंधा चल रहा है। काला को सफेद कर रहे आलमबाग डाकघर के तीन डाक सहायक  केपी सिंह, सौरभ सिंह व रेनू  इनकम टैक्स व डाक विभाग की छापेमारी में पकड़े गए। 
विज्ञापन


इनके पास से 80 हजार रुपये बरामद हुए जिसका हिसाब तीनों नहीं दे सके। यह रकम कहां से आई इसको लेकर तीनों से पूछताछ हो रही है।
पोस्टमास्टर अवधेश राम ने बताया कि सहायक डाक अधीक्षक विकास मिश्र और इनकम टैक्स की टीम ने हाल ही में छापेमारी की, जिसमें तीन डाक सहायकों के पास से अतिरिक्त धनराशि मिली। इनसे पूछताछ की जा रही है।

 सूत्रों के मुताबिक डाककर्मी, एजेंट व दलालों की मिलीभगत से ग्राहकों की आईडी का इस्तेमाल पुराने नोटों को बदलवाने के लिए हो रहा है। यह गोरखधंधा आलमबाग ही नहीं, जीपीओ, चौक, इंदिरानगर, महानगर सहित मंडल के 127 डाकघरों में चल रहा है। डाकघरों से रोजाना दस से पंद्रह लाख रुपये के नोट कमीशन लेकर बदले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


नोट बदलवाने को लेकर दलालों के रैकेट सक्रिय हैं। इन दलालों में कर्मचारी नेताओं के गुर्गे भी शामिल हैं। दलाल 20 से 40 फीसदी कमीशन लेकर नोट बदलवा रहे हैं। 

सूत्र बताते हैं कि जीपीओ, चौक, इंदिरानगर जैसे डाकघरों में एजेंट व दलाल लाइनों में लगकर टोह लेते हैं। ये एजेंट ग्राहकों की आरडी, बीमा वगैरह का काम देखते हैं। लाइनों में लगने के बाद ग्राहकों से बातचीत में कमीशन लेकर नोट बदलवाने की बात कहते हैं। गर, बात बन गई तो कैश लेकर एक से दो दिन में नोट बदलवा देते हैं।
 
विज्ञापन

20 लाख जुड़वाकर दोबारा ‌भ‌िजवाई र‌िपोर्ट

डेमो प‌िक - फोटो : demo pic
डाक सेवा, निदेशक विवेक दक्ष ने ग्राहकों से अपील की है कि रुपये एक्सचेंज कराने के लिए आईडी देते वक्त, उस पर तारीख, सिग्नेचर व धनराशि जरूर लिख दें। जीपीओ में दिनभर एक्सचेंज हुई रकम की रिपोर्ट डाककर्मी ने मुख्यालय को भेजी।

कुछ देर बाद डाक विभाग यूपी परिमंडल के एक आला अधिकारी जीपीओ पहुंचे और करीब 20 लाख रुपये के फुटकर ले लिए। साथ ही पुरानी रिपोर्ट की जगह नई रिपोर्ट बनाकर भेजने को कहा। हालांकि चीफ पोस्टमास्टर ने ऐसे किसी भी वाकए से  इन्कार किया है।
.
एक तरफ कमीशन का खेल चल रहा है तो दूसरी तरफ आम ग्राहक धक्के खाने को मजबूर है। कभी छोटे नोट नहीं होने तो कभी कैश खत्म होने की बात कहकर उन्हें टरका दिया जाता है। सर्वर डाउन की समस्या से भी लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। 

‘डाकघरों में कमीशन लेकर काले धन को सफेद करने की शिकायत सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए मुझे भी मिली है। लेकिन आलमबाग डाकघर का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।’ -मनोज सिन्हा, संचार राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें