फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौसिखिया सिखा रहा था ड्राइविंग, कार सीज, जुर्माना

Fri, 26 Jun 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोटर ट्रेनिंग स्कूल के नाम पर नौसिखिया लोगों को कार चलाना सिखा रहा था। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच के दौरान पकड़ा और कार सीज कर जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

मड़ियांव में बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव ने जांच के दौरान लखनऊ मोटर ट्रेनिंग स्कूल लिखा वाहन पकड़ा। चालक मनोज कुमार को लोगों को कार चलाना सिख रहा था। उसके पास परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। वाहन की आरसी और फिटनेस भी समाप्त हो चुकी थी। वाहन स्वामी सुरेंद्र कुमार दीक्षित ने टैक्स और बीमा भी नहीं कराया था। टीम ने 21500 रुपये का जुर्माना लगाते हुए कार को सीज कर दिया। चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ मड़ियांव थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र का कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें