फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में घायल फोटोग्राफर ने तोड़ा दम

Fri, 26 Jun 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में 17 जून की देर रात हुए सड़क हादसे में घायल अजय सिंह (23) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उनके चचेरे भाई यश ने बताया कि अजय इंदिरानगर के आम्रपाली इलाके में दोस्तों के साथ किराये पर रहते थे और फोटोग्राफी करते थे। 17 जून की देर रात करीब दो बजे अजय दोस्त आर्यन का जन्मदिन मनाने के लिए 1090 चौराहे पर अलग-अलग बाइक से जा रहे थे। रास्ते में आम्रपाली ओवरब्रिज के पास बने स्पीड ब्रेकर से उनकी बाइक टकराकर अनियंत्रित होकर उछल गई। भाई सिर के बल सड़क पर जा गिरे। दोस्तों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें