फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: छठे चरण के अधिसूचना जारी पहले दिन केवल पांच नामांकन

Wed, 08 Feb 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव में छठे चरण की अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सात जिलों की 49 सीटों के लिए नामांकन भी शुरू हो गया। पहले दिन पांच नामांकन हुए।
विज्ञापन


इनमें महाराजगंज की सिसवा, कुशीनगर की तमकुही राज, देवरिया की पथरदेवा, बलिया की बेल्थरा रोड व फेफना सीट से एक-एक नामांकन हुआ है।

छठे चरण का चुनाव महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ व बलिया की 49 विधानसभा सीटों पर हो रहा है। इस चरण में 1.72 करोड़ मतदाता अपना विधायक चुनेंगे।
विज्ञापन

14 फरवरी तक होगा नामांकन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि छठे चरण की सीटों के लिए नामांकन 14 फरवरी तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी। इस चरण में नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 फरवरी है। छठे चरण का मतदान चार मार्च को होगा।

पांचवे चरण में 101 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
पांचवे चरण में 11 जिले की 52 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मंगलवार को कुल 101 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा।

इसके साथ ही अब तक कुल 267 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डट चुके हैं। पांचवे चरण में नामांकन नौ फरवरी तक भरे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें