फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में प्रधानी चुनाव की अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Fri, 30 Oct 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनाव संपन्न होने के साथ ही प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रधान चुनाव चार चरणों में होंगे।
विज्ञापन


नामांकन की कार्यवाही 16, 19, 21 व 27 नवंबर को होगी। चारों चरण के चुनाव क्रमश: 27 नवंबर और एक, पांच व नौ दिसंबर को कराए जाएंगे। सभी चरणों की मतगणना एक साथ 12 दिसंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग सात नवंबर को चुनाव अधिसूचना जारी करेगा।

सूत्रों ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार के पास चार चरणों में चुनाव कराने का कार्यक्रम भेजा था। सरकार ने कार्यक्रम पर सहमति जता दी और प्रमुख सचिव पंचायतीराज चंचल कुमार तिवारी ने गुरुवार को अपनी ओर से सात नवंबर से 12 दिसंबर तक  प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी। आयोग को इसकी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन


अब राज्य निर्वाचन आयुक्त सात नवंबर को प्रदेश स्तर पर चुनाव कार्यक्रमों की अधिसूचना जारी करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी आठ नवंबर को अपने जिले का विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे।
विज्ञापन

16 नवंबर के बाद बढ़ जाएंगी चुनावी गतिविधियां

पंचायतों के निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नौ नवंबर को अधिसूचना जारी करेंगे। 16 नवंबर से नामांकन की कार्यवाही के साथ ही चुनावी गतिविधियां बढ़ जाएंगी।

इस तरह एक ओर जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव की मतगणना एक नवंबर से शुरू होकर दो नवंबर तक पूरी होने की संभावना है। इसके तत्काल बाद चुनाव मशीनरी प्रधान व सदस्य के चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम
चुनाव चक्र--नामांकन--नामांकन की जांच--नाम वापसी/प्रतीक आवंटन
प्रथम चरण--16-17 नवंबर--18-19 नवंबर--20 नवंबर
द्वितीय चरण--19-20 नवंबर--21-22 नवंबर--23 नवंबर
तृतीय चरण--21 व 23 नवंबर--24-26 नवंबर--27 नवंबर
चतुर्थ चरण--27-28 नवंबर    --29-30 नवंबर--01 दिसंबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें