फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लोकसभा सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना

Sat, 12 Apr 2014 05:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की 15 लोकसभा सीटों के लिए पांचवें चरण की अधिसूचना आज दिन में 11 बजे जारी हो जाएगी।
विज्ञापन


इसमें अवध क्षेत्र की अमेठी, सुलतानपुर, फैजाबाद, बहराइच व गोंडा सहित कुल आठ लोकसभा सीटें शामिल हैं।

शनिवार दिन में 11 बजे अधिसूचना जारी होते ही पांचवें चरण की सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने भी शुरू हो जाएंगे।

पहले ही दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से अपना पर्चा भरने जा रहे हैं। नामांकन पत्र 19 अप्रैल तक प्रत्येक कार्य दिवस में 11 बजे से तीन बजे के बीच भरे जाएंगे।
विज्ञापन


21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 23 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

जिन 15 लोकसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी होगी, उनमें अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फूलपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बहराइच, कैसरगंज, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर व भदोही शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें