फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधान परिषद की 30 सीटों के लिए अधिसूचना आज, पहले चरण के लिए तीन मार्च को होगा मतदान

Fri, 04 Feb 2022 11:35 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। पहले चरण में 29 स्थानीय निर्वाचन क्षेत्रों से 30 सदस्यों का चुनाव किया जाना है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 30 सीटों पर तीन मार्च को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 11 फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन है। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान तीन मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान परिषद के 35 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से 36 सदस्यों का निर्वाचन दो चरणों में किया जाना है। इन सदस्यों का कार्यकाल सात मार्च को पूरा हो रहा है। पहले चरण में 29 स्थानीय निर्वाचन क्षेत्रों से 30 सदस्यों का चुनाव किया जाना है।

पहले चरण में इन क्षेत्रों में होंगे चुनाव
मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली, बदायूं, पीलीभीत-शाहजहांपुर, हरदोई, खीरी, सीतापुर, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़-मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर-सोनभद्र, इलाहाबाद, बांदा-हमीरपुर, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फ तेहपुर, इटावा-फर्रुखाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ-गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर और मथुरा-एटा-मैनपुरी। मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 2 सदस्य निर्वाचित होंगे। जबकि शेष निर्वाचन क्षेत्रों से एक-एक सदस्य निर्वाचित होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें