मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में लाइट मेट्रो रेल चलाने के लिए शहर को मेट्रोपोलिटन सिटी (महानगर) का दर्जा दे दिया गया है। गोरखपुर में तीन नई नगर पंचायतों के साथ आठ विकास खंडों को जोड़ा गया है। इसके बाद गोरखपुर महानगर की आबादी करीब 25 लाख हो जाएगी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीय मानक के अनुसार मेट्रो या फिर लाइट मेट्रो चलाने के लिए शहर की आबादी न्यूनतम 10 लाख होनी चाहिए। जबकि गोरखपुर की आबादी मात्र सात लाख थी। इसके चलते मेट्रो रेल परियोजना की परिकल्पना साकार नहीं हो पा रही थी। महानगर घोषित हुए बगैर केंद्र सरकार से मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए अंशदान भी नहीं मिल पाता है।