फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहरेदार नहीं, विदेश में जा रहे धन के हिस्सेदार हैं पीएम : सावित्री बाई फुले

Fri, 08 Mar 2019 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
सावित्री फुले
विज्ञापन

सांसद सावित्री बाई फुले ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद गुरुवार को वे पहली बार कांग्रेस भवन पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के पहरेदार नहीं, विदेश में जा रहे धन के हिस्सेदार हैं। कहा कि पुलवामा हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच होनी चाहिए। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले गुरुवार को कांग्रेसी बनकर पहली बार शहर स्थित कांग्रेस भवन पहुंची। पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने को देश का चौकीदार और पहरेदार बताते हैं। उनकी पहरेदारी में ही करोड़ों हजार भारतीय मुद्रा विदेश चली गई। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी पहरेदार नहीं बल्कि हिस्सेदार हैं। 

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति व गरीब तबके के लोगों पर जुल्म बढ़े है। भाजपा की सरकार आरएसएस चला रही है। संविधान में बदलाव की साजिश रची जा रही है। कहा कि सपा और बसपा गठबंधन का गठजोड़ चुनाव में नहीं चलने वाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें