बिछिया स्थित गेरुआ नदी में गुरुवार भोर वनविभाग की टीम को मोटरबोट से गश्त के दौरान नदी में एक विशालकाय अजगर तैरता दिखा। वन क्षेत्राधिकारी ने उसकी तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। रेंजर के मुताबिक नदी में तैरता दिखा अजगर काफी दुर्लभ प्रजाति का है।
कतर्नियाघाट रेंज में गुरुवार भोर वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव, वन दरोगा मयंक पांडे, अनिल कुमार, अन्नू शुक्ला, हीरालाल यादव के साथ गेरुआ नदी में मोटरबोट से गश्त कर रहे थे।
वनक्षेत्राधिकरी ने बताया कि अचानक नदी के बीच पानी में कुछ हलचल दिखाई पड़ी। बोट करीब पहुंचते ही पानी में तैरता विशालकाय अजगर दिखा। रेंजर ने तैरते अजगर की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली। वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि अजगर दुर्लभ प्रजाति का है।