फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर विधानसभा क्षेत्र को 24.37 करोड़ की सौगात, 34 विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
उत्तर विधानसभा क्षेत्र को 24.37 करोड़ की सौगात।
विज्ञापन
गुडंबा। सीतापुर रोड स्थित एक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए 24.37 करोड़ रुपये की 34 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। ये विकास कार्य मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

इनमें रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के प्रस्ताव पर 21.02 करोड़ रुपये के 30 विकास कार्य, एमएलसी मुकेश शर्मा के प्रस्ताव पर 1.35 करोड़ रुपये का एक विकास कार्य और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी के प्रस्ताव पर 1.99 करोड़ रुपये के तीन विकास कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं में सड़क, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर है। अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का विकास भी इन कार्यों का हिस्सा है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लक्ष्य लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाना है। उन्होंने इसे आधारभूत सुविधाओं से युक्त करने की बात कही। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि इन कार्यों से उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। इससे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र को 24.37 करोड़ की सौगात।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र को 24.37 करोड़ की सौगात।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र को 24.37 करोड़ की सौगात।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र को 24.37 करोड़ की सौगात।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें