फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः खाने के पैकेट में नॉनवेज निकलने से भड़के लोग, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2020 04:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तालकटोरा में खाने के पैकेट में नॉनवेज मिलने की जानकारी देते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में तालकटोरा के मुनेश्वरपुरम के चंदनविहार में गुरुवार को इलाकाई लोगों को बंटवाए गए खाने के पैकेट में नॉनवेज निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने खाने के पैकेट बंटवाने वाले युवक और दो महिलाओं समेत चार लोगों को पकड़ा है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि पैकेट कहां से आए? इसकी छानबीन की जा रही है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि राजाजीपुरम निवासी महिला संगठन की संचालिका लोगों की मदद से जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बंटवाती हैं। इसकी जिम्मेदारी मुनेश्वरपुरम में रहने वाले राम लाल भंडारी की है।
विज्ञापन


गुरुवार को वह पैकेट लेकर चंदनविहार गया था। उसने कई लोगों को पैकेट दिए। इसे खोला तो भीतर नॉनवेज देखकर लोग भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। किसी ने डॉयल 112 को फोन कर सूचना दे दी।
 

विज्ञापन

शिकायतकर्ता को ही पकड़ा, पत्नी को पड़ा दिल का दौरा

जानकारी पाकर इंस्पेक्टर फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और राम लाल भंडारी के अलावा कॉलोनी के ही राजेश, दीपक, सरिता व इलाका निवासी छोटे की पत्नी बिट्टी को पकड़कर थाना ले आई। बिट्टी ने बताया कि पैकेट संगठन संचालिका ने नहीं दिए थे। इन्हें 15-20 अज्ञात लोग उसे बंटवाने को दे गए थे। 

लोगों का कहना है कि राजेश ने ही पुलिस को फोन कर खाने के पैकेट में नॉनवेज निकलने की सूचना दी थी। बावजूद इसके पुलिस उसे ही पकड़कर ले जाने लगी तो पत्नी वंदना बेसुध होकर गिर पड़ी। उसे दिल का दौरा पड़ गया।

इलाकाई लोगों की मदद से पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वंदना की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, इंस्पेक्टर का कहना है कि खाने के पैकेट में नॉनवेज निकलने पर वंदना की तबियत बिगड़ी थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें