लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के बैनर तले बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शिक्षा भवन पर धरना दिया। 11 सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन डीआईओएस के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा मंत्री को भेजा गया।
जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव ने कहा कि नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। प्रदेश कोषाध्यक्ष अनूप द्विवेदी ने कहा कि योग्य शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पद पर पदोन्नति, सेवानिवृत्ति पर उपार्जित अवकाश का नकदीकरण, राजकीय कर्मचारियों की तरह चिकित्सीय सुविधा का लाभ आदि प्रमुख मांगें हैं।