फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाशंकर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, भाजपाइयों पर दो और केस

Mon, 25 Jul 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दयाशंकर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज पुलिस ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ सोमवार को गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया।
विज्ञापन


मामले के विवेचक व क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अशोक वर्मा ने एससी/एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश ओपी मिश्रा की अदालत में अर्जी देकर बताया कि दयाशंकर की गिरफ्तारी के लिए उसके विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गई, परंतु वह फरार चल रहा है। विशेष न्यायाधीश ने अर्जी पर सुनवाई के बाद दयाशंकर के खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया।

एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि अगर दयाशंकर हाजिर नहीं हुआ तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके अलावा हजरतगंज और कैसरबाग कोतवाली में धरना-प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करने के मामले में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि दयाशंकर किसी परिचित के संपर्क में नहीं है और अपना मोबाइल फोन भी इस्तेमाल नहीं कर रहा है। यही वजह है कि पुलिस को उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

गिरफ्तारी के लिए इन ठिकानों पर दी जा रही है दबिश

- फोटो : amar ujala
फिलहाल हजरतगंज पुलिस की तीन टीमें फिर से बलिया, मऊ और गोरखपुर भेजी गई हैं जबकि लखनऊ में कैसरबाग, आशियाना, चिनहट, हजरतगंज और हसनगंज इलाके में उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

उन्होंने कहा, दयाशंकर अगर जल्द सामने नहीं आता है तो उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस बीच शनिवार को बसपा के खिलाफ हजरतगंज चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करके सड़क जाम के आरोप में चौकी इंचार्ज उत्तरी राहुल सिंह राठौर ने 200 अज्ञात भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई है।

कैसरबाग कोतवाली में कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज अमरेंद्र कुमार की तरफ से दर्ज एक अन्य एफआईआर में भाजपा के 300 अज्ञात पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं।

गौरतलब है, दयाशंकर द्वारा बीते दिनों मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर बसपाइयों का गुस्सा भड़क उठा था। बसपा के राष्ट्रीय सचिव मेवालाल गौतम ने बीते बुधवार की शाम हजरतगंज कोतवाली में दयाशंकर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। साथ ही बसपा ने बृहस्पतिवार को अंबेडकर प्रतिमा पर विरोध-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगाई सीडी, रिपोर्ट में पॉक्सो एक्ट शामिल करने की तैयारी

दयाशंकर सिंह की पत्नी ने पाक्सो लगाने की मांग की थी - फोटो : amar ujala
मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पॉक्सो एक्ट शामिल करने के लिए राजधानी पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा तीन सीडी का गहराई से निरीक्षण कर रहे हैं।

एक सीडी बसपा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन ने तैयार कराई थी जबकि एक सीडी दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने दी है। तीसरी सीडी मीडिया कर्मियों से ली गई है। तीनों सीडी देखने के बाद एफआईआर में पॉक्सो एक्ट शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने इस बाबत विधि विशेषज्ञों से भी सलाह-मशविरा किया है। विशेषज्ञों के अनुसार एक्ट में एक धारा ऐसी है जिसके तहत किसी नाबालिग को गलत नीयत से देखने या बोलने पर भी कार्रवाई की जा सकती है। माना जा रहा है कि मायावती व नसीमुद्दीन पर इसी धारा के तहत कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें