फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से

Tue, 17 Jan 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पश्चिमी यूपी के 15 जिलों की 73 सीटों के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


आयोग के अफसरों ने सोमवार को जिलों में तैनात अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नामांकन प्रक्रिया की विडियोग्राफी कराने समेत अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक जमा किए जा सकेंगे। पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। 25 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 27 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 11 फरवरी को होगा।
विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि पहले चरण में दो करोड़ 59 लाख 86 हजार मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। इस चरण के लिए 14 हजार 514 मतदान केंद्र और 26 हजार 814 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

100 मीटर की परिधि में सिर्फ तीन गाड़ियां ले जाने की छूट

प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए आरओ अथवा एआरओ के कार्यालय से 100 मीटर की परिधि में केवल तीन वाहन ले जा सकेंगे। वहीं आरओ के कक्ष में उम्मीदवार सहित पांच व्यक्ति को ही रहने की इजाजत होगी।

मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी को एक प्रस्तावक और निर्दल प्रत्याशियों को दस प्रस्तावकों की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार प्रदेश के किसी भी क्षेत्र का मतदाता हो सकता है, जबकि प्रस्तावकों का संबंधित विधानसभा क्षेत्र का होना जरूरी है।

नामांकन पत्र पर लगेगी फोटो, देना होगा नो ड्यूज
पीके पांडेय ने बताया कि इस बार नामांकन पत्र पर फोटो लगाना और नागरिकता संबंधित घोषणा पत्र देना अनिवार्य किया गया है। शपथ पत्र के साथ प्रत्याशियों को बिजली, पानी, टेलीफोन या मकान के किराए का नो ड्यूज सर्टिफिकेट भी देना होगा।

इन जिलों में पहले चरण में चुनाव
पहले चरण में आगरा की 9, मेरठ, बुलंदशहर व अलीगढ़ की 7-7, मुजफ्फरनगर की 6, मथुरा, फीरोजाबाद व गाजियाबाद की 5-5, एटा की 4 तथा शामली, बागपत, हाथरस, हापुड़, गौतमबुद्धनगर व कासगंज की 3-3 सीटों पर चुनाव होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें