फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में निकाय चुनाव के लिए नामांकन जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Wed, 01 Nov 2017 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में ‌निकाय चुनाव के नामांकन के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशी दोपहर तीन बजे तक नामांकन करवा सकेंगे। नगर निगम क्षेत्र में महापौर समेत 110 सभासद चुनने को पांच नामांकन केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन


वहीं, नगर पंचायतों में चेयरमैन व सभासद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चार तहसील में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम के साथ अधिसूचना जारी करने की औपचारिकता पूरी की।

नामांकन स्‍थल के प्रवेश द्वार से दो सौ मीटर के दायरे को जुलूस व वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए सिर्फ प्रत्याशी संग चार व्यक्तियों को ही नामांकन परिसर में कक्ष तक जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले नामित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) ने औपचारिक तौर पर बुधवार को सुबह नौ बजे अधिसूचना जारी की। दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी पर्चा दाखिल करेंगे। यह प्रक्रिया सात नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें