फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉरीशस रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वहां ये है उनका कार्यक्रम

Wed, 01 Nov 2017 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी व गिरिराज सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को अपने प्रमुख सचिव एसपी गोयल व प्रमुख सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी आदि के साथ मुंबई के लिए रवाना हुए। वह मुंबई से बुधवार की सुबह मॉरीशस के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का एसएसआर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय उच्चायुक्त व मॉरीशस के कला व संस्कृति मंत्री अगवानी करेंगे। बुधवार शाम को योगी वहां के प्रधानमंत्री पीके जगन्नाथ से मुलाकात करेंगे।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री 183 वें वार्षिक अप्रवासी दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। योगी के  साथ केंद्रीय सूक्ष्म, लघु  एवं मध्यम उद्यम मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह भी होंगे।
विज्ञापन


शाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री के सम्मान में भारतीय उच्चायोग की ओर से रिसेप्शन का आयोजन होगा। इसमें भारतीय मूल की सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और भारतीय समूह के लोग शामिल होंगे।

योगी यहां अप्रवासी भारतीयों को देश व यूपी में में हो रहे बदलाव के बारे में जानकारी देंगे और निवेश को आमंत्रित करेंगे। शुक्रवार को वे गंगा तालाब के भ्रमण पर जाएंगे। योगी चार नवंबर को लखनऊ लौट आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें