फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नोएडा विजयी, लखनऊ बना उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नोएडा की टीम ने ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान और यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से राज एस्टेट पब्लिक स्कूल में आयोजित चैंपियनशिप में नोएडा ने 249 अंक अर्जित करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं दस अंकों से पिछड़ा मेजबान लखनऊ 239 अंकों के साथ उपविजेता रहा जबकि वाराणसी की टीम 229 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) इंजीनियर अवनीश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अजय दीप सिंह (रिटायर्ड आईएएस) और राज एस्टेट पब्लिक स्कूल की प्रबंध निदेशक आकांक्षा रस्तोगी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजन निदेशक डॉ. रूबी श्रीवास्तव ने बताया कि इस चैंपियनशिप में कई जनपदों से 275 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर चैंपियनशिप की तकनीकी निदेशक राखी सरकार, अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के महासचिव एके सक्सेना, यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, संयुक्त सचिव राजेश वर्मा तथा लखनऊ योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव कृष्ण अवतार गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें